जबलपुर। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से भाजपा ने देश की मशीनरी झोंकी थी, और जैसा चुनाव लड़ा, उससे सब जानते थे कि वहां का परिणाम क्या आएगा और ऐसा परिणाम ही आया जो एक-एक देशवासी ने सोचा था। ये बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल ने कही।
नगर प्रवास पर वे नगर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। हिंसा पर उन्होंने कहा कि प. बंगाल में जो घटनाएं हो रहीं हैं वो उचित नहीं है। हमारे देश में प्रजातंत्र का राज रहा है, वो बना रहे, ये हर भारतीय के लिए अच्छा है। अपने दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठों से शहर (जिला) काग्रेस कमेटी, जबलपुर मुलाकात को निकले हैं। इसमें सिर्फ मुलाकात हो रही है, राजनीति की हमारी मुलाकात में कोई गुंजाइश नहीं है।
राहुल गांधी की स्टैंड को लेकर उन्होंने कहा कि उनका जो स्टैंड होगा, वो एक-एक कार्यकता का स्टैंड होगा। बंगाल के चुनाव परिणाम का मप्र में क्या असर होगा, पूछने पर उन्होंने कहा कि मप्र के चुनाव के लिए अभी तो समय है। समय आएगा तब देखेंगे किसका कितना असर होता है।
