khabar abhi tak

प्रेमिका के साथ बैठकर गन्ने का रस पी रहा था प्रेमी, पहुंच गया युवती का भाई, किया चाकू से हमला, फिर उठाकर ले गया अस्पताल

दमोह। दमोह के बेलाताल के पास आज दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कटनी से पहुंचा प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ बैठकर गन्ने का रस पी रहा था। तभी युवती का भाई पहुंच गया। जिसने प्रेमी पर चाकुओं से दनादन वार किए। इसके बाद घायल हालत में उठाकर अस्पताल ले गया। जहां पर यह कहते हुए भर्ती कराया कि लोहे की सरिया घुसने से घायल हो गया है। 

                     खबर है कि कटनी के मझगवां रीठी निवासी जितेन्द्र पिता सतनामी ठाकुर उम्र 25 वर्ष दमोह में प्रेमिका से मिलने आया था। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बेलाताल के पास दोनों गन्ने का रस पी रहे थे। इस दौरान युवती के भाई को खबर मिली तो वह अपने साथी के साथ बेलाताल पहुंच गया। जहां पर उसने बहन के प्रेमी जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले से आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, इस बीच हमलावर भाई व उसका साथी ही जितेन्द्र को उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने बताया कि युवक को लोहे की रॉड लगी है और वे उसे नहीं जानते। हालांकि चाकू मारने वाले युवक के एक साथी ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पीडि़त ने हमलावरों को पहचानने से इनकार कर दिया, जिसके कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को पूछताछ में बताया कि जितेन्द्र ने बताया कि वह कटनी जिले का रहने वाला है, उसने कहा कि वह नहीं जानता चाकू किसने मारी है। वह तो दमोह में अपनी रिश्ते की एक बहन से मिलने आया था। वहीं जिस गन्ने के ठेले पर चाकूबाजी की घटना हुई है। वहीं दुकान संचालक ने भी बताया कि युवक-युवती उसके यहां जूस पी रहे थे। तभी युवती के भाई ने युवक को चाकू मार दी। घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों ने उसका इलाज कराया और अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak