रीवा. एमपी के रीवा जिले के त्योंथर तहसील कार्यालय में लोकायुक्त ने क्लर्क अनिल त्रिपाठी को 9 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन बेदखली के बदले बाबू ने 80 हजार रुपये मांगे थे।
त्योंथर तहसील कार्यालय में क्लर्क अनिल त्रिपाठी ने शिकायतकर्ता अजय मिश्रा से जमीन बेदखली के बदले 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
पहली किस्त लेते पकड़ा गया क्लर्क
रीवा लोकायुक्त को जब रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली तो जांच कराई गई। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की प्लानिंग हुई। लोकायुक्त की टीम ने क्लर्क अनिल त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की घूस की पहली किस्त 9500 रुपये लेते रंगे हाथों ट्रैप किया।
लोकायुक्त के 12 सदस्य कार्रवाई में शामिल
शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम की पहली किस्त लेकर आरोपी क्लर्क के पास त्योंथर तहसील कार्यालय पहुंचा। जैसे ही क्लर्क ने 9500 रुपये लिए वैसे ही कार्यालय में सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम के 12 सदस्यों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया
