khabar abhi tak

तीन साल के मासूम का अपहरण कर हत्या, घर से कुछ दूर भूसे के ढेर में मिली लाश, जबलपुर के समीपस्थ गांव में सनसनीखेज घटना

 

जबलपुर/दमोह। जबलपुर के समीप ग्राम महुआखेड़ा तेजगढ़ जिला दमोह में तीन साल के मासूम बच्चे का अनिरुद्ध अपहरण कर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को घर से करीब 50 मीटर दूर एक भूसे के ढेर में फेंक दिया गया। बच्चे का उस वक्त अपहरण किया गया था, जब वह घर के आंगन में गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आज पुलिस ने तलाश के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा, वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।  

                                  पुलिस के अनुसार ग्राम महुआखेड़ा तेजगढ़ में रहने वाला मासूम बच्चा अनिरुद्ध उम्र 3 साल बीती दोपहर के वक्त घर के आंगन में गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान अज्ञात तत्व आया और बच्चे को उठाकर ले गया, जिसे बच्चे की हत्या कर लाश को घर से कुछ दूर भूसे के ढेर में फेंक दी। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजन घबरा गए, उन्होने गांव के अन्य लोगों को बताया और तलाश में जुट गए लेकिन अनिरुद्ध का कही पता नहीं चल सका। परिजनों थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना देते हुए बच्चे के अपहरण की आशंका जताई। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना के समय एक मोटरसाइकल सवार युवक को भी देखा गया है। इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और बच्चे की तलाश शुरु की, यहां तक कि गांव के लोगों के कहने पर 70 फीट गहरे कुएं को भी खाली कराया गया। आज सुबह से फिर बच्चे की तलाश में पुलिस अधिकारी व गांव के लोग जुट गए, दोपहर के समय बच्चे को भूसे के ढेर में देखा गया, जिसपर सभी लोग पहुंच गए, देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए। बच्चे की मौत से ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए, पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak