khabar abhi tak

जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस नियमित होने के पहले ही दिन मदन महल स्टेशन पर हंगामा, एसी कोच खराब होने पर यात्रियों ने रोकी ट्रेन

 
जबलपुर.
गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन आज रविवार 24 मई को नियमित होने के पहले दिन जैसे ही उद्घाटन होकर रवाना हुई. मदन महल स्टेशन पहुंचते-पहुंचते ही ए1 कोच का एसी खराब हो गया. जिससे यात्री परेशान हो गये। मदन महल स्टेशन पर पहुंचकर जैसे ही ट्रेन रवाना होने लगी. यात्रियों ने चैन पुलिंग करके गाड़ी को रोक दिया. यात्रियों का कहना था कि जब तक एसी दुरुस्त नहीं होता, तब तक गाड़ी आगे बढऩे नहीं दिया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि आज रविवार को जबलपुर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट जो अभी तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी, उसे नियमित रूप से चलाने का उद्घाटन किया गया। यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन से तो सही वक्त पर दोपहर 1.50 बजे रवाना हुई. किंतु जैसे ही यह आगे बढ़ी तो ट्रेन का एसी कोच (ए1) कूलिंग नहीं दे रहा था. जिससे यात्री गर्मी में बेहाल नजर आने लगे. ट्रेन के मदन महल स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने एसी दुरुस्त करने की मांग की, किंतु बिना सुधार किये गाड़ी को आगे रवाना किया जाने लगा, जिस पर ए1 कोच के यात्रियों ने चैन पुलिंग कर दी. यह क्रम कई बार चला, जिसके बाद रेल प्रशासन ने ट्रेन को वहां पर रोक दिया और एसी कोच को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया. बताया जाता है कि लगभग 50 मिनट बाद जब एसी पूरी तरह सही हुआ और कोच के अंदर कूलिंग होने लगी, तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak