khabar abhi tak

बरगी त्रासदी में जान गंवाने वालों के लिए अंबेडकर चौक पर शोक सभा,अबाक्स ने दी श्रद्धांजलि

 


जबलपुर। बरगी बांध में क्रूज पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में 9  पर्यटकों की असामयिक मृत्यु पर अबॉक्स संघ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद घटना से पूरा संघ अत्यंत विचलित और शोकाकुल है। घटना के बाद आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ द्वारा अंबेडकर चौक स्थित कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

अंबेडकर चौक पर आयोजित की गई शोक सभा

​इस शोक सभा में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतृप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। दुर्घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस अवसर पर अबॉक्स के प्रदेश अध्यक्ष देवेश कुमार चौधरी, एडवोकेट तेजकुमार भगत, एडवोकेट तरुण रोहितास, शिवनाथ चौधरी आलम, डॉक्टर बी एल झारिया और कमलेश धापोडकर मौजूद रहे। इनके अलावा जीवन जाटव, डेनियल इब्राहिम, बैजनाथ कुशवाहा, सीताराम पटेल, राजकुमार सिंह, दीपक चौधरी, शैलेश रजक, नत्थू लाल सतनामी, लखन चौधरी, दिनेश चौधरी तथा परमेंद्र धुर्वे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने हादसे पर गहरी पीड़ा व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak