khabar abhi tak

हाथ में चाय का गिलास और दूसरे में मोबाइल पर लगा रहा था क्रिकेट सटटा


जबलपुर।
कल्चुरी होटल के गेट के किनारे गुरूवार को एक हाथ में चाय का गिलास लेकर चाय की चुस्कियां मार रहा था तो वहीं दूसरे हाथ में मोबाइल से क्रिकेट सट्टा लगाता जा रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने सूचना मिलते ही छापा मारा और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस इसके सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कल्चुरी होटल के गेट के पास एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल में रूपये पैसों की दाव लगाकर सट्टा खेल रहा है। सूचना पर कल्चुरी होटल के गेट के पास  दबिश दी गई। एक व्यक्ति मोबाइल पर रूपये पैसों का दाव लगाते मिला। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवा जार्ज निवासी जमुनिया सिंह का बाड़ा गुरूद्वारा के पीछे गोरखपुर बताया। पुलिस को जानकारी मिली कि वह आईपीएल टीमों में रूपयों पैसों का दांव बाबी निवासी बिलहरी के माध्यम से मोबाइल के जरिये अपने मोबाइल से आईपीएल का सट्टा वेवसाईट से लगाता था। पुलिस ने आईपीएल सट्टा के नगद 1700 रूपये व पूर्व में  आईपीएल टीम में लगाये पैसे का रिकार्ड हिसाब किताब जब्त किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने मोबाइल के जरिये आईपीएल टीम पंजाब एवं मुम्बई में लगभग 123000 रूपये लगाया था। जीतने हारने पर वह बाबी को पैसे नगद व मोबाइल के माध्यम से देता है तथा बाबी से ही आईडी लेता है और आईपीएल की टीमों में पैसे लगाकर सट्टा खेलता एवं खिलाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak