khabar abhi tak

घर में घुसकर वयोवृद्ध महिला को लूटा


जबलपुर।
बेदीनगर में गुरूवार की शाम एक अज्ञात युवक ने एक वयोवृद्ध महिला के घर घुसकर लूट लिया है। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी युवक भागने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी युवक की छानबीन कर रही है।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि बेदीनगर निवासी प्रमोद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां राजकुमारी यादव्र 70 उसके साथ रहती है।ं गुरूवार शाम लगभग 4 बजे घर पर थी। मां भी अपने कमरे के पास थी। अचानक मां के चिल्लाने की आवाज आने पर जाकर देखा, एक लडका हरी शर्ट काला पेंट पहने भागते दिखा। मां ने बताया कि एक लड़का गले से मंगलसूत्र छीनकर दौड़ लगाकर भाग गया। सोने का मंगलसूत्र गुरिया सहित कीमती लगभग 40 हजार रूपये का छीनकर ले गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak