बताया गया है कि यूपी के प्रतापगढ़ निवासी सिंह परिवार के सदस्य कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन करके वापस घर के लिए निकले। आज शाम जब वे कटनी के कुठला से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आए ट्रक ने ट्रक ने टक्कर मार दी। आमने सामने से हुई भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं सिंह परिवार के सदस्य कार में ही फंसे रह गए, राह चलते लोगों ने देखा तो रुक गए, जिनकी सूचना परपहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर कुंडा प्रतापगढ़ निवासी अमित सिंह सहित अन्य को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रीतमसिंह, विवेक राजपूत व सूर्यांश सिंह निवासी प्रयागराज की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। इनमें से दो की हालत को देखते हुए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।