पुलिस के अनुसार बरखेड़ा निवासी विकास पिता भाईलाल झारिया उम्र 30 वर्ष की करीब सात माह पहले शादी थी, शादी के कुछ दिन बाद किसी पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी से विवाद हो गया। जिसके चलते पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद से विकास तनाव में रहने लगा, बीती रात वह घर आया और किसी से कुछ कहे बिना अपने कमरे में चला गया। देर रात विकास ने पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। आज सुबह विकास जब कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता सहित अन्य परिजनों ने आवाज लगाई, जब कोई जबाव नहीं मिला तो पिता कमरे में पहुंच गए, देखा तो विकास फांसी के फंदे पर लटक रहा है। विकास को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, यहां तक कि गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गए, जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व परिजनों के कथनों के बाद जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Tags
jabalpur