khabar abhi tak

चाइल्ड मॉडल के नाम पर ठगी, हड़पे दो लाख


जबलपुर।
चाइल्ड मॉडल के नाम पर भोलीभाली एक नव प्रसूता को दो लाख की चपत लगा दी। यह धोखाधड़ी ऑनलाइन बैठे ठगों ने की है। महिला के होशियार होने पर वह लम्बी चपत से बच गई। महिला ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि छापर के विजयनगर में रहने वाली प्रियंका तिवारी ने लिखित शिकायत की है कि वह प्राईवेट में कम्प्यूटर का काम करती थी। बच्चा होने के बाद अभी घर में रहती है। 20 मई को सुबह 9-23 बजे उसके फेसबुक के मैसेंजर में एक प्रोफाईल के द्वारा एसएमएस आया, जो फेसबुक की साईट में है। इनके द्वारा उसके चाईल्ड मॉडल के लिये एसएमएस आया। उनके द्वारा उसे एक एप की लिंक दिया। उसने टेलीग्राम एप इंस्टाल किया, जो लिंक उनके द्वारा दी गई, जिसके बाद उन्हौंने उसके टेलेग्राम में किड्स क्लब ग्रुप में ज्वाइन कराया। एक पेज को पास करने को कहा कि आप 150 रिवर्ड केस जीते हैं। उससे अकाण्ट की जानकारी मांगी और 150 रूपये ट्रांसफर में आये। दूसरी ओर से 1 हजार रूपये मांगे और 1300 रूपये दिये फिर 5 हजार रूपये मांगे और और 8450 रूपये उसके खाते में दिये। फिर उससे 15 हजार रूपये मांगे फिर  48 हजार रूपये मांगे कि यदि आप पैसे नहीं नहीं देते हैं तो जमा पैसे वापस नहीं होगा। इसके बाद टेलीग्राम में कल्याणी स्वामी से बात हुयी। उसने 48 हजार रूपय गूगल पे किया फिर उससे 1 लाख मांगे कि आपके ये पैसे तभी वापस होगें जब ये ट्रांजेक्शन करेगें। 50 हजार रूपये शीतल प्रसाद एनएसडीएल बैंक के अकाउण्ट में पेमेण्ट किये और 50 हजार रूपये रानी कुमारी को ट्रांजेक्शन किया। फिर 2 अकाउण्ट और दिये 2 लाख 30 हजार रूपये के लिये अनिश दुबे एवं तरून सिघल के लेकिन इन खातों में उसने कोई राशि नहीं भेजी। उसने उन्हें कुल राशि 1 लाख 69 हजार 500 रूपये दिये और 4955 राशि उसके खाते में होल्ड कर दी गई है। उसका खाता एसबीआई 1 लाख 19 हजार 500 रूपये, बीओआई से 50 हजार रूपये इन दोनों खातों से लेनदेन हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak