जबलपुर/रीवा। रीवा में हुए सड़क दुर्घटना में घायल साध्वी उमशममति माता जी का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसके पहले मौके पर श्रुतमति माता जी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य साध्वी आरिका माताजी की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों जैन साध्वियां सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गई और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरी साध्वी की भी मौत हो गई।
जैन समाज में शोक और आक्रोश-
घटना के बाद पूरे जैन समाज में शोक और गुस्से का माहौल है। बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल और जैन धर्मशाला पहुंचे। दोनों साध्वियों के शव अंतिम दर्शन के लिए रखे गए, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया।
आरोपी चालक जबलपुर से गिरफ्तार-
हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को पुलिस ने जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद करीब 270 किलोमीटर तक भागता रहा। बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और रीवा पुलिस को सूचना दी।
Tags
madhya pradesh