दमोह। दमोह के हटा क्षेत्र में नाबालिगा ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, बच्चे के जन्म होने पर पता चला किया चचेरा भाई दो साल से डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने मामले में आज युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि घटना 9 मई को उस समय उजागर हुई जब नाबालिग को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे। वहां नाबालिग ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने पीडि़ता से पूछताछ की, जिसमें उसने आपबीती सुनाई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसका चचेरा भाई उसे काम के बहाने अपने घर ले गया था। वहां अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग का शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। डर के कारण पीडि़ता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया था। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को आज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।