khabar abhi tak

माल लदान में पमरे ने अप्रैल माह में 481 करोड़ रुपये का ओरजिनेटिंग रेवन्यू अर्जित किया

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के माल यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने माह अप्रैल 2026 में 480 करोड़ 82 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। 

  इसी प्रकार मण्डल स्तर बात करें तो माह अप्रैल 2026 में जबलपुर मण्डल ने रूपये 341 करोड़ 90 लाख, भोपाल मण्डल ने 65 करोड़ 86 लाख एवं कोटा मण्डल ने रूपये 73 करोड़ 06 लाख का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।

  उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेलवे ने संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रूपये 6080 करोड़ का ओरिजिनेटिंग राजस्व प्राप्त किया था, जो वर्ष 2024-25 कि तुलना में 15 प्रतिशत अधिक था तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 5487 करोड़ 18 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग रेवन्यू से लगभग 11 प्रतिशत अधिक था। यह उल्लेखनीय बढ़ोतरी सतत मॉनिटरिंग एवं वाणिज्य तथा परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

माल यातायात बढ़ाने ये प्रयास किये जा रहे हैं

- मालगाडिय़ों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया। साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए। 

- गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/ साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है। 

- गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाडिय़ों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाडिय़ों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।

- माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं । 

- नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है। 

- नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak