दमोह। दमोह के ग्राम खड़ेरा मोहल्ला नरसिंहगढ़ में आज सुबह पड़ासियों ने झगड़ा हो गया, जिसपर धमेन्द्र सिंह लोधी व उनकी पत्नी लक्ष्मी ने घर में घुसकर मुन्नालाल जैन पर लाठियों से हमला कर हत्या कर दी। मुन्नालाल पर हमला होते देख परिवार के तीन लोग बीच बचाव करने आए तो उनपर भी लाठी से हमला किया गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार मुन्नालाल जैन की मानसिक रूप से कमजोर बेटी कविता ने पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी को गाली दे दी। इस बात से गुस्साए पड़ोसी धर्मेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ उनके घर में घुस आया और लाठी से मुन्नालाल पर हमला कर दिया। मुन्नालाल पर हमला होते देख बेटा पप्पू, दामाद दिनेश, बेटी सहित परिवार के अन्य लोग बचाने आए तो उनपर भी दम्पति ने लाठियों से हमला कर दिया। परिजनों ने मुन्नालाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद आरोपी धर्मेंद्र सिंह लोधी और उसकी पत्नी लक्ष्मी लोधी को हिरासत में ले लिया है।
Tags
damoh