khabar abhi tak

रिश्वत लेते पकड़ा गया पंचायत सचित, पीएम आवास की दूसरी किस्त देने मांगे थे रुपए, चौकीदार भी आरोपी

 

जबलपुर/दमोह। जबलपुर के समीपस्थ तेंदूखेड़ा ब्लाक की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में आज दोपहर उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब लोकायुक्त टीम ने पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी को 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में चौकीदार गुड्डा रैकवार को भी आरोपी बनाया गया है।

                                      बताया गया है कि तेजगढ़ निवासी महेंद्र कोष्ठी ने सागर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये का पीएम आवास स्वीकृत हुआ था। आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी द्वारा 15,000 रुपए रिश्वत की मांग जा रही है। महेंद्र कोष्ठी के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उनकी किस्त रोक दी गई। सचिव ने उन्हें सरपंच से मिलने को कहा था, और सरपंच प्रतिनिधि ने भी 10,000 रुपये की मांग की थी। फिर सचिव ने बाद में 6000 रुपये पर सौदा तय किया था। शिकायत के बाद आज महेन्द्र कोष्ठी तेजगढ़ पंचायत भवन पहुंचा और सचिव जुगराजसिंह लोधी को रिश्वत की पहली किश्त 6 हजार रुपए दी, सचिव ने उक्त रिश्वत लेकर चौकीदार को दे दी। तभी लोकायुक्त अधिकारियों की टीम ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पंचायत सचिव व चौकीदार के रिश्वत लेते हुए पकडऩे जाने की खबर से आफिस में हड़कम्प मच गया। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak