khabar abhi tak

खड़े ट्रक से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, दो युवकों की मौत

 

रीवा। रीवा से बैकुंठपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सगरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के कारण मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाईक सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। 

                          पुलिस के अनुसार पंकज साकेत निवासी बैकुंठपुर व  आकाश साकेत निवासी जुइला, रायपुर कर्चुलियान किसी जरूरी काम से बाइक से बैकुंठपुर जाने के लिए निकले। जब वे दौरान ाग्राम सगरा से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान मोटर साइकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए, वहीं दोनों युवकों के सिर, चेहरे, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। घटना की खबर से गांव में मातम छा गया था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak