khabar abhi tak

लव-मैरिज करने पर पत्नी के परिचितों ने किया हमला, भरतीपुर क्षेत्र में घटना

 

जबलपुर। ओमती थानान्तर्गत गुरंदी बाजार भरतीपुर में सुमित सोनकर पर उस वक्त हमला कर दिया गया, जब वह पत्नी अंशिका को लेकर अपने घर जा रहा था। हमले में सुमित के सिर पर गंभीर चोटें आई। पति पर हमला होते देख अंशिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                                   पुलिस के अनुसार गुरंदी निवासी सुमित सोनकर सब्जी का कारोबार करता है। सुमित ने पिछले दिनों चंपालाल का बाड़ा घमापुर में रहने वाली अंशिका सोनकर के साथ सदर काली मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से अंशिका के परिजन गुस्से में रहे। बीती शाम 6 बजे के लगभग सुमित अपनी पत्नी अंशिका को लेकर अपने घर भरतीपुर गुरंदी बाजार आ रहा था। जैसे ही वे न्यू मछली मार्केट के सामने गुरंदी बाजार भरतीपुर पहुंचे तभी शुभम सोनकर एवं रिंकू सोनकर ने रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर अंशिका के साथ मारपीट करने लगे। सुमित ने पत्नी अंशिका को बचाया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए लोहे के कड़ेे से हमला कर दिया, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आई और वह गिर गया। पति पर हमला होते देख अंशिका ने बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दिन-दहाड़े सरेराह घटना को देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायल सुमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल सुमित का इलाज किया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak