जबलपुर. यात्रा के दौरान सहयात्रियों से दोस्ती गांठकर उन्हें चने में नशीला पदार्थ मिलाकर जहरखुरानी करने वाले एक आरोपी को शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने पुणे से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कई गाडिय़ों में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था।
जीआरपी जबलपुर की थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में फरियादी जितेन्द्र साहू निवासी राजपुर जिला दमोह ने शिकायत की थी कि वे अपने परिवार जनों के साथ अपने रिश्तेदारी में नगर उटारी जा रहा था. रेलवे स्टेशन जबलपुर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेल-जोल बनाकर यात्रा के दौरान फरियादी एवं उसके जीजा रामप्रसाद को चने के साथ नशीली दवा मिलाकर खिला दिया, जिस पर वे व उसका जीजा बेहोश हो गये. तत्पश्चात उक्त व्यक्ति द्वारा फरियादी एवं लिया गया था जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर आरोपी की पतासाजी की गई। तलाश के दौरान मिर्जापुर जेल में निरूद्ध आरोपी अजय कुमार गुप्ता व राजेश पूर्व में न्यायालय के आदेश से तलब किया जाकर पूछताछ की गई। जो उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने सरगना शिवदेव सिंह उर्फ दीपक उर्फ केसारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर शिवदेव सिंह को पुणे स्थित मधुवन कॉलोनी में निवास पाया जाने से टीम को संबंधित पते पर भेजा जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के कब्जे से मशरूका एक मोबाईल एआई प्लस कम्पनी का कीमती 8000 रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी अपराध घटित करना बताया गया है।
शक्तिपुंज एक्सप्रेस में भी की थी वारदात
माह सितम्बर में ही आरोपी द्वारा यात्रा के दौरान शक्तिपुन्ज एक्सप्रेस कोच में एक अन्य यात्री नेजाबुद्दीन अंसारी के साथ भी उक्त घटना कारित कर उसका मोबाईल चोरी कर 1,67,000 रुपये की राशि अपने खाते में स्थानांतरित करने की घटना भी कारित की गई है। जिससे पूछताछ हेतु न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर अन्य मामलों का खुलासा किया जाना है।
जीआरपी स्टाफ होंगे पुरस्कृत
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर द्वारा नगद ईनाम घोषित किया है। उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने एवं माल बरामदगी मे जीआरपी थाना जबलपुर एसएचओ संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, अरुण तिवारी, सतेन्द्र सिंह, आरक्षक रविकांत रजक, परशुराम यादव, गोपाल सिंह, ओमप्रकाश बघेल का विशेष योगदान रहा। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर व्दारा अधिकारी, कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरष्कृत करने की घोषणा की गई है।
