khabar abhi tak

' सुकून होटल ' में बजरंग दल का हंगामा, पहुंची पुलिस, लड़के-लड़कियां मिले !


जबलपुर।
कटंगी बायपास के पहले होटल सुकून में अनैतिक गतिविधियों की खबर मिलते ही बजरंग दल सक्रिय हो गया। बजरंग दल ने पुलिस को सूचना देते हुए होटल में हंगामा किया। होटल पहुंची पुलिस ने छानबीन की और दो युवकों सहित अन्य युवतियों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी थी कि होटल सुकून में अनैतिक गतिविधियां हो रही है। सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ होटल में दबिश दी गई। इस दौरान होटल का रजिस्टर चैक किया गया। होटल की छानबीन की। छानबीन में दो संदिग्ध युवक मिले। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बजरंग दल का आरोप था कि होटल के रजिस्टर में एंट्र्ी नहीं थी और कमरे में युवकों के साथ दो युवतियां भी थीं। पुलिस इस मामले में होटल के लायसेंस सहित मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak