जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए हाई कोर्ट के दो प्रमुख न्यायाधीशों का स्थानांतरण कर दिया गया है। आधिकारिक आदेश क्रमांक B/3322 (II-1-1/2026) के अनुसार जस्टिस प्रणय वर्मा को जबलपुर और जस्टिस विनय सराफ को इंदौर स्थानांतरित किया गया है, जो आगामी 15 जून 2026 से प्रभावी होगा। न्यायालय प्रशासन ने इस निर्णय की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आधिकारिक पृष्ठांकन क्रमांक B/3323 के तहत उचित कार्रवाई के लिए भेज दी है। आगामी 15 जून 2026 से दोनों माननीय न्यायाधीश नए स्थानों पर कार्यभार संभालेंगे, जिससे दोनों पीठों के कामकाज में नए सिरे से शुरुआत होगी।
