khabar abhi tak

एमपी : बंद कमरे में मिले किसान पति-पत्नी के शव, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले के तिवनी गांव में एक दंपति के शव उनके ही घर के अंदर बंद कमरे में मिले हैं। 45 वर्षीय किसान रामनिवास कोरी का शव फंदे पर मिला, जबकि उनकी 43 वर्षीय पत्नी शकुंतला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है।

बुधवार 27 मई की सुबह 9 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे में दोनों के शव बरामद हुए, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में न तो खून मिला है और न ही मृतका के शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस आशंका जता रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

पिता खेत से लौटे तो नहीं मिला कोई जवाब

पिता मंगल कोरी ने बताया कि वे मंगलवार रात खेत गए थे। सुबह करीब 8 बजे घर लौटने पर काफी आवाज लगाने के बाद भी बेटे और बहू की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को बुलाया और पीछे का दरवाजा किसी तरह खोला। कमरे में झांककर देखा तो रामनिवास फांसी के फंदे पर लटका था। अंदर जाकर देखा तो बगल में रखे तख्त पर शकुंतला का शव पड़ा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घर की छत पर सो रहा 18 वर्षीय नाती जीशू भी नीचे आया और माता-पिता को मृत हालत में देखा।

अंदर से बंद था कमरा

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे से दोनों के शव मिले, वह अंदर से बंद था। पुलिस को कमरे में खून के निशान नहीं मिले हैं और मृतका के शरीर पर भी कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई, इसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak