khabar abhi tak

जबलपुर : कैंट पुलिस ने एम्पायर तिराहे पर बैग छीनने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। एमपी के जबलपुर शहर में बढ़ती लूट की वारदातों पर लगाम कसते हुए पुलिस ने राहगीरों से बैग छीनने वाले एक शातिर गिरोह को पकडऩे में सफलता हासिल की है। कैंट पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटा गया माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। 

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटेल ने बताया गत 25 मई को कजरवारा निवासी अजय मिश्रा अपनी पत्नी के साथ सराफा जा रहे थे। तभी एम्पायर तिराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी का बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी मौजूद थी। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले ग्वारीघाट इलाके से गाडिय़ां चुराते थे और फिर उन्हीं चोरी की बाइकों से शहर में रेकी करते थे। जो भी उन्हें आसान शिकार लगता, उसका पीछा कर ये बदमाश बैग छीनकर रफूचक्कर हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों में से दो रामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से लगभग 60,000 रुपये कीमत का सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पूर्व में भी ये गोरखपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि शहर में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak