जबलपुर। गोरखपुर थानान्तर्गत रामपुर मांडवा बस्ती में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बेटी सिदराग्यास के ससुराल पहुंचे मायके वालों पर पति, ससुर सहित अन्य लोगों ने तलवार, चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में महिला के भाई आमिर को चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंंचाया। जहां पर दो की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पर पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार श्रीमति सिदराग्यास अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी टेंण्डर 1 मांडवा रामपुर की शादी वर्ष 2017 में आजाद हुसैन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सिदराग्यास का पति से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा। महिला ने अपने मायके में मां को फोन कर बताया कि पिछले कुछ दिन पहले पति आजाद हुसैन राशन व सब्जी वगैरह नहीं लेकर आ रहे हैं आज भी लेकर नहीं आ आये हैं खाने के लिये कुछ नहीं हैं। जिसपर रात 11 बजे के लगभग सिदराग्यास का भाई आमिर अंसारी, भाभी अमरीन बेगम, मॉ नाजरा बेगम अपनी कार से उसके घर आए। जिन्होने पति आजाद व ससुराल वालों को समझाया, इस बात पर पति आजाद हुसैन व ससुर ने मायकों वालों के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। ससुर सज्जाद हुसैन व पति ने तलवार व चाकू निकालकर आमिर अंसारी पर हमला कर दिया, आमिर पर हमला होते देख भाभी अमरीन बेगम एवं मा नाजरा बेगम बीच बचाव करने लगीं तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। सिदराग्यास का बडा भाई निजामुद्दीन अंसारी अपने दोस्त मुकीत खान ने बीच बचाव किया तो पति ने धक्का मुक्की कर की, शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख पति व ससुर धमकी देते हुए घर के अंदर चले गए। हमले में घायल आमिर को स्कूटी से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया जहां घायल की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 296(बी), 118(1), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।