नई दिल्ली. आईपीएल लीग दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है, लेकिन आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद चर्चा में है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मैदान पर खिलाडिय़ों का प्रदर्शन जितना सुर्खियां बटोर रहा है, उतना ही मैदान के बाहर उनकी हरकत सवालों के घेरे में है. कुछ खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासा चर्चा में हैं, जिससे बीसीसीआई नाखुश है. इस कारण अब बोर्ड ने कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई कुछ खिलाडिय़ों के सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आने से नाखुश है. जिस कारण बीसीसीआई अब टी20 लीग में गर्लफ्रेंड कल्चर खत्म करने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स में बताया जा है कि बीसीसीआई बहुत जल्द गर्लफ्रेंड कल्चर पर रोक लगा सकती है. क्योंकि बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि लीग के दौरान टीम बस, टीम होटल और बाकी की जगहों पर अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आ रहे हैं, जोकि समस्या का विषय है.
बताया जा रहा है कि बोर्ड इन नियमों को अगले आईपीएल से लागू कर सकती है. दरअसल बोर्ड ऐसा मानना है कि परिवार के सदस्य और पत्नियां कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड्स समस्या हैं और ये गर्लफ्रेंड कल्चर अभी तो नहीं लेकिन आगे समस्या पैदा कर सकता है.
गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आए ये खिलाड़ी
इस आईपीएल कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जोकि अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आ रहे हैं. स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी टीम बस और होटल में अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ देखे गए हैं, जिससे बोर्ड चिंतित हो गया है.
बोर्ड की बढ़ती चिंता, अनुशासन पर असर
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई को डर है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो इससे टीम अनुशासन और वातावरण पर असर पड़ सकता है. कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि टीम बसों को खिलाडिय़ों के साथ मौजूद लोगों के लिए इंतजार करना पड़ा, जो नियमों के खिलाफ माना जा रहा है.
