जबलपुर। मझगवां फाटक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और उसमें सवार 5 युवक अंदर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पांचों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
