जबलपुर। बरेला में सोमवार की सुबह एक के बाद एक 5 वाहन आपस में टकरा गए। इन वाहनों में ट्र्क, हाइवा, बस और जीप शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे ओर क्षतिग्रस्त वाहनों से लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद दोनों को वाहनों की लम्बी कतार लगी रही।
बरेला पुलिस ने बताया कि यह हादसा ट्र्ैक्टर को ओवरटेक करने की वजह से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बरेला जेंट्र्ीगेअ से कुछ ही दूर पर एक ट्र्ैक्टर जा रहा था। उसके पीछे हादवा था। हाइवा ने ट्र्ैक्टर को ओवटेक करने की कोशिश की थी। इससे सामने आ रहे ट्र्क से हाइवा टकरा गया। उधर, हाइवा के पीछे जीप भी इन दोनों वाहनों की चपेट में आ गई। ट्र्के पीछे बस व अन्य ट्र्क वाले भी ब्रेक लगाते-लगाते अन्य वाहनों से टकरा गए।
दुर्घटना होते ही क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और क्षतिग्रस्त वाहनों से लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजा है। पुलिस मोके पर जायजा ले रही है। पुलिस ने घायलों की संख्या नहीं बताई है। इसमें से कुछ को बरेला स्वास्थ्य केन्द्र और कुछ को जबलपुर रिफर किया है।
