khabar abhi tak

डेढ़ साल की मासूम भतीजी के साथ ताऊ ने की ज्यादती करने की कोशिश, खून देकर मां के होश उड़े, थाने में 5 घंटे तक बिठाए जाने का आरोप

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में 44 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की भतीजी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे पानी भरे टब में छोड़ दिया। जब मां ने कपड़े बदलने के लिए बच्ची को उठाया तो उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून बहता देख होश उड़ गए।

                            वह तुरंत शिकायत दर्ज कराने परासिया थाने पहुंची। उसने बताया कि थाने में 5 घंटे तक पुलिस ने उसे बेवजह बिठाए रखा। वहीं, मायके पक्ष के लोगों को बाहर खड़ा कर दिया गया। इस बीच आरोपी को थाना प्रभारी ने कहा कि तुमने कुछ नहीं किया, शाम तक छोड़ देंगे। खबर है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का ताऊ लगता है। घटना के दिन आरोपी ने बच्ची के साथ देहिक अपराध करने का प्रयास किया। जब मासूम जोर-जोर से रोने लगी तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसे पानी के टब में छोड़ दिया। बच्ची के रोने की आवाज आई। जब मां ने बच्ची को टब से निकालकर कपड़े बदले तो उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। इस दृश्य को देख मां सदमे में आ गई। पीडि़ता की मां ने आरोप लगाया है कि घटना के तुरंत बाद वह शिकायत दर्ज कराने परासिया थाने पहुंची, लेकिन वहां उन्हें न्याय के बजाय प्रताडऩा झेलनी पड़ी।  थाने में 5 घंटे तक बेवजह बिठाए रखा गया। उसके मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उन्हें बाहर खड़ा कर दिया गया। इस बीच आरोपी को थाना प्रभारी ने कहा कि तुमने कुछ नहीं किया, शाम तक छोड़ देंगे। जब मामला महिला थाना छिंदवाड़ा में शिकायत की गई तो वहां से परासिया पुलिस को सूचना दी गई। परासिया थाना प्रभारी ने फिर मामले को अपने पास खींच लिया और अब तक एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। सिर्फ प्रारंभिक जांच और मेडिकल कराया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak