khabar abhi tak

जबलपुर में कई वर्षो से फरारी काट रहे 290 वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे, पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा

 

जबलपुर। जबलपुर में रहकर लम्बे समय से फरारी काट रहे 290 वारटिंयों को  पुलिस ने काम्बिग गश्त के दौरान पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इनमें कई वारंटी तो अपने ही घरों में छिपे बैठे थे, जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश देते हुए पकड़ा है। 
                                 बताया गया है कि शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है। वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गश्त कराई गई। जिसके चलते पुलिस अधिकारियों ने टीम बनाकर देर रात तक दबिश देते हुए कई वर्षों से फरार 134 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 90 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का कहना है कि निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकडऩा आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे। इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।  इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak