khabar abhi tak

जबलपुर में बल्ली गुप्ता के इशारे पर क्रिकेट सट्टा खिला रहे दो युवक गिरफ्तार, लेपटप, पेन-ड्राइव, 11 मोबाइल फोन जब्त

जबलपुर।  गढ़ा पुलिस ने प्रेम नगर में रोमेश गुप्ता के घर में बैठकर क्रिकेट सट्टा खिला रहे दो युवकों को दबिश देकर पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 62 सौ रुपए नगद, लैपटाप, पेन ड्राइव व 11 मोबाइल फोन सहित लाखों रुपए का नगदी हिसाब जब्त किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों युवकों द्वारा घमापुर में रहने वाले बल्ली गुप्ता के कहने पर क्रिकेट संचालित कर रहे थे। 

                                पुलिस अधिकारियों को खबर मिली कि प्रेमनगर में एमजी शोरूम के पीछे गली में रोमेश गुप्ता के घर में जयप्रकाश यादव उम्र 51 वर्ष निवासी गीतांजली स्कूल के पीछे सरीना कम्पाउण्ड किराये का मकान ओमती वर्तमान पता प्रेमनगर रोमोश गुप्ता का मकान गढ़ा तथा अमित कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी रामपुर चौक यादव अखाड़ा के पीछे गोरखपुर वर्तमान पता रेतनाका साहिब टाउनशिप में राम किशोर का मकान ग्वारीघाट मिलकर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिला रहे है। जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उक्त मकान में दबिश दी, पुलिस को देखते ही क्रिकेट सट्टा खिला रहे युवकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मौके से डेल  कम्पनी का 1 लेपटाप, 1 पेन ड्राईव, एण्ड्रायड मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, 2 केलकुलेटर, सट्टा पर्ची,  2 डायरी, 4 नग मोबाइल चार्जर, 1 एक्सटेंसन बोर्ड, 6 पेन, 1 पेंसिल, 4 कल्याण व राजधानी सट्टे का नम्बर 2 टेबल, नगदी 6 हजार 200 रूपए जब्त किए। 

बल्ली गुप्ता देता है 15 हजार रुपए महीना-

पुलिस को पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि बल्ली गुप्ता निवासी घमापुर के कहने पर वे क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे, बल्ली द्वारा दोनों को 15-15 हजार रुपए महीना दिया जाता है। इसके बाद जो भी सट्टा लगाता है उनके पैसों का लेन देन बल्ली गुप्ता द्वारा किया जाता है। बल्ली के इशारे पर और भी लोग क्रिकेट सट्टा खिलाते है, जिनके नाम व नम्बर मोबाइल फोन में सेव है। पुलिस ने दोनों आरोपियों द्वारा किए गए खुलासे के बाद बल्ली गुप्ता को पकडऩे के लिए घमापुर व धनवतंरी नगर दबिश दी गई लेकिन दोनों स्थानों पर बल्ली गुप्ता नहीं मिला। पुलिस अब आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने जयप्रकाश व अमित कुशवाहा के विरूद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। 

आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनी भूमिका-

क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपियों को पकडऩे में एसआई योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हिमलेश वैद्य, अरूण, दिनेश क्राईम ब्रांच के एएसआई अनिल पाण्डे, आरक्षक प्रदीप टेकाम, राजेश मिश्रा, राजेश मारते, महिला आरक्षक नीलम तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak