khabar abhi tak

महाराष्ट्र : सगाई में जा रहे 100 लोगों से भरे ट्रक को कंट्रेनर ने मारी टक्कर, 12 की मौत, 25 गंभीर

मुंबई. महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार 18 मई को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर आयशर ट्रक और कंटेनर की टक्कर में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक आयशर ट्रक बारातियों से भरा हुआ था.

बताया जा रहा है कि लगभग 100 लोग आयशर ट्रक में सवार होकर सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी ट्रक की आगे चल रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

 टक्कर की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव वाले सबसे पहले घटना स्थल पह पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत मामले सी सूचना दी जिसके बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है.

ओवरलोड था ट्रक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में लगभग 100 से अधिक लोग सवार थे. हलांकि पुलिस अलग-अलग एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने मृकतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak