जबलपुर। बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में बचाव अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। दिनभर चले गहन सर्च ऑपरेशन के बाद शाम को टीम को पानी में एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मृत बच्चे की पहचान चार वर्षीय बालक विराज सोनी पिता श्री कृष्ण सोनी निवासी कोतवाली के रूप में हुई है। हादसे के बाद से लापता अन्य 3 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। गोताखोर और बचाव दल की टीमें घटनास्थल पर सक्रिय बनी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं ताकि बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न न हो। लापता लोगों की तलाश के लिए रात में भी सर्चलाइट की मदद से अभियान चलाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट हो सके।