khabar abhi tak

OFK ने सिविल अस्पताल राँझी को दी एक्स-रे मशीन, विधायक श्री रोहाणी ने किया लोकार्पण

जबलपुर. सिविल अस्पताल रांझी को ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत लगभग 14 लाख रुपये की लागत की 300 एम ए क्षमता की डीजिटल एक्सरे मशीन प्रदान की है। इस एक्स-रे मशीन का जबलपुर केंट के विधायक श्री अशोक रोहाणी ने आज शनिवार को अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक शैलेश बगैरवाल एवं जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी विधायक श्री रोहाणी द्वारा किया गया।

क्षेत्र के पार्षद श्री दामोदर सोनी, श्री निशांत झारिया, श्रीमति सावित्री शाह, श्रीमति संतोषी ठाकुर एवं श्री अनुराग दाहिया, पुष्पराज सेंगर, सचिन जैन सहारा, स्वास्थ्य विभाग के जिला क्वालिटी नोडल डॉ आदर्श विश्नोई, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ कमलेश धुर्वे, डॉ संगीता खुराना, डॉ संजय छत्तानी, डॉ श्रीष श्रीवास्तव, डॉ प्रियंक एवं डॉ आयुषि दिवाकर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak