khabar abhi tak

जबलपुर: स्वच्छता कार्यों में लापरवाही, ननि के जोन 5 के उपयंत्री निलंबित



जबलपुर। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। आज शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा औचक निरीक्षण के बाद, वार्ड नंबर 25 में अव्यवस्था पाए जाने पर जोन 5 के उपयंत्री संदीप पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व प्रसारित दिशा-निर्देशों के पालन की स्थिति जांचने के लिए निगमायुक्त द्वारा वार्ड 25 का भौतिक सत्यापन किया गया था। समीक्षा के दौरान पाया गया कि ​वार्ड की सफाई व्यवस्था शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी।

निर्माण गतिविधियाँ भी मानकों पाई गईं

निगमायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने ​आदेश जारी कर कहा है कि संदीप पाण्डेय मूल पद: सहायक राजस्व निरीक्षक, वर्तमान पदस्थापना: उपयंत्री जोन 05 ने अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और गंभीर लापरवाही बरती है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्वच्छता कार्यों के प्रति उनकी उदासीनता 'प्रथम दृष्टया' प्रमाणित पाई गई।

निलंबन और विभागीय जांच

​म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9(1) क के तहत कार्रवाई करते हुए अपर आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय 'स्वच्छता सेल, नगर निगम जबलपुर' नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस मामले में अब पृथक से विभागीय जांच भी संस्थित की जाएगी।  स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak