khabar abhi tak

चंदन के पेड़ की कटाई रोकने पर वृद्ध की हत्या, दिन-दहाड़े घटना से सनसनी

 

रीवा। रीवा के नौबस्ता क्षेत्र में आज पूर्वान्ह 11.30 बजे के लगभग वृद्ध उमाकांत मिश्रा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मृतक के घर से चंदन का पेड़ चोरी हुआ थाए जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होने पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी राहुल पाठक की तलाश शुरु कर दी है। 

                                    पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उमाकांत मिश्रा के घर में लगा चंदन का पेड़ बदमाशों ने काटकर चोरी कर लिया था। उमाकांत ने इस कटाई और चोरी का कड़ा विरोध किया था। इसके बाद से ही बदमाश उनसे रंजिश रख रहे थे। जिसके चलते आज सुबह करीब 11.30 बजे बदमाशों ने उमाकांत पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल ले जाया गयाए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अरुण कुमार मिश्रा ने नौबस्ता चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पेड़ चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर खतरे की आशंका जताई थी। अरुण कुमार ने बताया हमारे परिवार ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यह घटना बेहद दुखद है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर ठोस कार्रवाई करतीए तो हत्या को रोका जा सकता था। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैए जहां फिलहाल यह प्रक्रिया चल रही है। घटना के बाद से ही आरोपी राहुल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak