khabar abhi tak

गोंडवाना एक्सप्रेस में WCREU के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैकमैन दिल्ली रवाना (देखें वीडियो)

जबलपुर. आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) द्वारा 22 अप्रैल बुधवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ट्रैक मेंटेनेंर्स के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए आज मंगलवार 21 अप्रैल को डबलूसीआरईयू के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 22181 में लगाये गये स्पेशल कोच में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी रवाना हुए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की जाती रही. अधिवेशन में ओम मिश्रा, अजय गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ट्रैकमैन दिल्ली रवाना हुए हैं. जबलपुर के अलावा कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर से भी रेल कर्मचारी रवाना होंगे.
उल्लेखनीय है कि इस अधिवेशन में एआईआरएफ के महामंत्री का. शिवगोपाल मिश्रा, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, डबलूसीआरईयू के महामंत्री का. मुकेश गालव भी मौजूद रहेंगे। इस अधिवेशन में ट्रैक मेंटेनर्स की समस्याओं व उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जायेगा.

इस अधिवेशन में रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के सामने ट्रैक मेंटेनेर्स की कार्य के दौरान क्या-क्या व्यवहारिक समस्याएं सामने आती हैं, उसे प्रमुखता से उठाया जाएगा. गोंडवाना एक्सप्रेस में ट्रैक मेंटेनेर्स के लिये लगाये स्पेशल कोच के प्रति कर्मचारियों ने यूनियन महामंत्री मुकेश गालव, मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला व मंडल सचिव रोमेश मिश्रा का आभार जताया है, जिनके प्रयासों से अलग से कोच लगाया जा सका.

ट्रेक मेंटेनर्स की ये है मांगें

- ग्रेड पे 4200/- तत्काल लागू किया जाए

- LDCE को सभी के लिए ओपन किया जाए

- पेट्रोलिंग को मानवीय बनाते हुए 12 किमी सीमा तय हो

- ट्रैकमेंटेनर्स को टेक्निकल स्टाफ का दर्जा दिया जाए

- माता-पिता को पास व मेडिकल सुविधा मिले

- JE/P-Way में सीनियरिटी के आधार पर पदोन्नति

- सभी स्टाफ को हार्डशिप भत्ता दिया जाए

- बेसिक का 30% हार्डशिप भत्ता लागू हो

- 8 घंटे की ड्यूटी (लंच सहित) सुनिश्चित हो

- साइकिल भत्ता 2016 से एरियर सहित दिया जाए

- नया ड्रेस कोड लागू किया जाए (काली पेंट, ग्रे शर्ट)

- JE/P-Way में 50% भर्ती ट्रैकमेंटेनर्स से हो.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak