khabar abhi tak

कर्मचारी संघ और व्यापारियों ने सांसद के समक्ष रखी अपनी बात

 


जबलपुर। जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया। भाजपा नेता योगेन्द्र दुबे के साथ पहुंचे सांसद ने मालवीय चौक क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ बताते हुए व्यापारियों के साथ विभिन्न व्यापारिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों की ओर से संजय कपूर, अजय कपूर और राहुल कपूर ने क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों और वर्तमान चुनौतियों से सांसद को अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय और देवेन्द्र पचौरी ने राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता प्रदान करने एवं प्रदेश के लाखों शिक्षकों को 4 वेतन मान देने के निर्णय का स्वागत किया। कर्मचारी नेताओं ने इस कल्याणकारी कदम के लिए प्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात रखी। इस महत्वपूर्ण चर्चा और भेंट कार्यक्रम के दौरान संजय यादव, रोहित कुरील, शेखर मिश्रा, बृजेश मिश्रा, अर्जुन सोमवंशी और राजाराम डेहरिया मुख्य रूप से शामिल रहे। सांसद ने सभी की बातें सुनीं और उचित सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak