khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया सेवा कार्य, यात्रियों को पिला रहे शीतल जल

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने का नेक कार्य शुरू कर दिया गया है। यात्री भी ठंडा पानी पीकर तृप्त हो रहे हैं और इन सेवा करने वाले सदस्यों को आशीष प्रदान कर रहे हैं.

पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला जबलपुर के अपर मण्डल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, मण्डल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) वरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर दीप्ति शर्मा  मण्डल वणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहा. कार्मिक  अधिकारी(कल्याण) सचिपति नंदन, स्टेशन निर्देशक किशोर कुमार देवारे,  जिला सचिव अनिल चौबे जिला संगठन आयुकत (स्काउट) विमलेश तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आशीष सोनकर, सयुक्त जिला सचिव संजीव तिवारी  के मार्गदर्शन मे जबलपुर मंडल के स्काउट सदस्यों ने स्टेशन मे जल सेवा कार्य शुरू किया.

सदस्यों का कहना है कि स्काउट की प्रतिज्ञा हमें याद दिलाती है कि हमें सदैव दूसरों की सहायता करना है और अपने कर्तव्य का पालन करना है. इसके चलते ग्रीष्म काल में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ में यात्रियों को जल भरने में सुविधा न हो इसके लिए स्काउट सदस्य के द्वारा बिहार से आने एवं जाने वाली ट्रेनों पर यात्रियों को पानी पिलाने हेतु जल सेवा कार्य किया जा रहा है, जिसमें मंडल के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं लीडर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak