khabar abhi tak

अमृत जल योजना कार्य से कांचघर रोड बंद, रेलवे ने जताई आपत्ति, स्टाफ-अधिकारी कैसे ड्यूटी जायेंगे

जबलपुर। अमृत जल योजना 2.0 के तहत हर घर नर्मदा जल पहुंचाने के कराए जा रहे कार्य  ते तहत इन दिनों पाइप लाइन बिछाने का काम जोर-शोरों से जारी है। इसी के तहत रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर रोड पर पिछले 3 माह से काम चल रहा है, लेकिन पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों लोग परेशान हो रहे हैं. अब यह काम बजरंग कालोनी से आगे कोचिंग डिपो के सामने तक जा पहुंचा है, रेलवे ने अब आपत्ति उठाई है कि मार्ग बंद होने से अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर कैसे जायेंगे व लौटेंगे.

रेलवे कॉलोनी बजरंग कालोनी से कांचघर चौक की तरफ भी अमृत योजना 2.0 के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जिसके कारण सड़क खोदी जा रही है। जहां पाइपलाइप लाइन बिछा दी गई वहां अब तक रेस्टोरशन कार्य नहीं कराया गया। सामान्य मौसम में इस मार्ग पर धूल के गुबार उड़ रही है.

रेलवे ने जताई आपत्ति, आरपीएफ मौके पर पहुंची

पिछले दो दिनों से काम बजरंग कालोनी से अधिकारियों की कालोनी रैल सौरभ जाने वाले मार्ग के सामने से होते हुए कोचिंग डिपो के मुख्य गेट तक पहुंच रहा है, तब रेल प्रशासन हरकत में आया और सड़क बंद होने से होने वाली परेशानी की ओर आपत्ति जताई है. पिछले दो दिनों से रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं और काम रोकने का कह रहे हैं, लेकिन इस कार्य को देख रहे अधिकारी ने काम रोकने से स्पष्ट मना कर दिया है.

गौरीघाट ललपुर से रांझी तक बिछाई जा रही पाइपलाइन

विदित हो कि अमृत योजना 2.0 के तहत गौरीघाट के ललपुर से रांझी तक राइजिंग मेनलाइन बिछाई जा रही है। करीब 20 किमी तक बिछाई जाने वाली पाइपलाइन के लिए सड़कों की खोदाई की जा रही है। योजना का उद्देश्य शहर के एक लाख से अधिक घरों तक नर्मदा जल पहुंचाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak