पुलिस के अनुसार साईंखेड़ा निवासी विपिन अहिरवार, अनीता, प्राची व निकिता को लेकर मोटर साइकल में बिठाकर अपने माला मुलायम अहिरवार के घर ग्राम जगथर लगुन कार्यक्रम में जाने के लिए निकला। जब वह पथरिया रोड से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। चारों को मोटर साइकल सहित खाई में गिरते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में जाकर चारों को निकालकर एम्बुलेंस से नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों युवतियों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने विपिन को इस हालत में देखा तो फूट-फूटकर रोए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।