khabar abhi tak

करंट लगने से मामा-भान्जे की मौत, मछली पकड़ते वक्त हादसा

 

दमोह। दमोह के धुमा गांव में आज करंट लगने से मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब दोनों सुनार नदी में मछली पकड़ रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, जिन्होने देखा तो फूट-फूट कर रोए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

                                      पुलिस के अनुसार ग्राम धूमा निवासी अस्सू पिता करण रैकवार उम्र 22 वर्ष अपने भान्जे अभिषेक पिता महादेव रैकवार 17 वर्ष ग्राम बागरोदा बक्सवाहा आज दोपहर के वक्त गांव के एक खेत में गेंहू की रखवाली करने के लिए गए थे, इस दौरान एक अन्य खेत के पास सुनार नदी में मछली पकडऩे लगेे। जब वे मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान समीप के खेत में फैले करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसे परिजनों ने बताया कि अस्सू अपने भान्जे अभिषेक को लेकर खेत में गेंहू की रखवाली करने के लिए गया था। खेत के पास ही सुनार नदी है, जहां दोनों मछली पकडऩे चले गए। वहां गिरधारी पटेल के खेत में एक तार पर कटी हुई डोरी पड़ी थी। जिसकी चपेट में आने से करंट लगा और यह हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak