khabar abhi tak

जबलपुर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति, बेटा गंभीर, लगुन कार्यक्रम से लौटते वक्त हादसा,

 

जबलपुर। मझौली के कटाव घाट रोड पर मोटर साइकल सवार दम्पति व उनके बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बेड़ीलाल व बेटे दशरथ ठाकुर के शरीर पर गंभीर चोटें आई है,जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए दोनों को भरती कर लिया गया है। 

                              पुलिस के अनुसार बेड़ीलाल अपनी पत्नी सुहागरानी उम्र 50 वर्ष व बेटे दशरथ को लेकर ग्राम सिहोरा अपने रिश्तेदार उजियारसिंह के घर लगुन कार्यक्रम में गए थे। जहां से तीनों आज सुबह 9 बजे के लगभग अपने घर कूड़ा कटंगी के लिए रवाना हुए। जब वे कटाव घाट से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिसमें महिला सुहागरानी को ट्रक कुचलते हुए निकल गया, हादसे में सुहागरानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा दशरथ व पति बेड़ीलाल दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर,चेहरे, हाथ व पैर में चोटें आई। राह चलते लोगों ने तीनों को खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने सुहागरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दशरथ व बेड़ीलाल की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार हुए ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak