khabar abhi tak

जबलपुर: साउथ एवेन्यू मॉल में खूनी संघर्ष,जानलेवा हमला



जबलपुर के ग्वारीघाट थाना अंतर्गत आने वाले साउथ एवेन्यू मॉल में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मॉल के अंदर काम करने वाले एक शेफ ने मामूली विवाद के बाद अपने ही सहकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में हाउसकीपिंग हेड बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाद के बाद सिर पर किया चाकू से वार

​मिली जानकारी के अनुसार साउथ एवेन्यू मॉल में अर्पित नामक युवक शेफ के तौर पर कार्यरत है। सोमवार को उसका किसी बात को लेकर हाउसकीपिंग हेड बॉय संजय अहिरवार से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अर्पित ने गुस्से में आकर संजय के सिर पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया। हमले के बाद संजय लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।

आरोपी फरार और पुलिस की जांच शुरू

​घायल संजय को तत्काल ग्वारीघाट स्थित एसएन बोस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू कर दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी शेफ अर्पित वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि आखिर दोनों के बीच विवाद की मुख्य वजह क्या थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak