khabar abhi tak

भोपाल की इनोवा का जबलपुर में तांडव: नशे में धुत युवकों ने मचाया कोहराम,देखें वीडियो

 



जबलपुर
। घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने देर रात एक अनियंत्रित कार ने भारी हंगामा किया। भोपाल आरटीओ में पंजीकृत सफेद रंग की इनोवा कार क्रमांक एमपी 04 वाईजी 6259 ने सड़क पर खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार चार युवक वाहन चलाते समय मदिरापान कर रहे थे। नशे की हालत में चालक ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

​पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के पास दबोचा

​ऑटो से टकराने के बाद चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी जिससे कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद इनोवा ने आगे खड़ी एक अन्य कार को पीछे से भीषण टक्कर मारी। टक्कर का प्रभाव इतना अधिक था कि खड़ी कार करीब 5 फीट दूर जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान किसी सजग नागरिक ने दुर्घटना करने वाली कार की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर पुलिस को भेज दी। वारदात को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी शुरू की। अंततः सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन और जीएम कार्यालय के पास कार को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak