khabar abhi tak

बारात में नाचते-नाचते गिरे दूल्हे के पिता की मौत, नई दुल्हन की डोली के साथ ससुर की अर्थी भी उठी

 

शहडोल। शहडोल ग्राम ग्राम पहलवा में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब डांस कर रहे दूल्हे के पिता अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई।  पिता धरमदास परस्ते को गिरते देख लोग घबरा गए, उठाकर अस्पताल ले गए। वहां पर भी डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ।

                               बताया गया है कि ग्राम पहलवा निवासी रीना सिंह का विवाह जयसिंहनगर के ग्राम गजनी निवासी हरीश सिंह के साथ हुआ है। बीती रात भर शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। आदिवासी परंपरा के अनुसार जब हल्दी-पानी की रस्म हो रही थी, तभी दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते 50 वर्ष बारातियों के साथ नाचते हुए अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत गोहपारु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। दूल्हे हरीश सिंह के लिए यह पल बेहद कठिन था। समाज के लोगों ने ढांढस बंधाया, जिसके बाद पिता के शव को उनके गृह ग्राम गजनी ले जाया गया। नई दुल्हन भी अपनी विदाई के वक्त ससुर के शव के साथ रोते हुए अपने ससुराल पहुंची। जिस आंगन से नई दुल्हन की डोली उठनी थी, वहीं से ससुर की अर्थी भी निकली। इस दुखद मंजर को देखकर दोनों गांवों के लोगों की आंखें नम हो गईं। विदाई के साथ ससुर की अंतिम विदाई का यह दृश्य जिसने भी देखा, वह सिहर उठा। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak