khabar abhi tak

जेल के समीप कांचघर मार्ग अब आम जनता के लिए खुला

पुल नंबर 1 से कांचघर मार्ग देखने खुद पहुंचे थे महापौर, आज कराया निराकरण

जबलपुर। शहर के नागरिकों की सुविधा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने एक और सराहनीय कार्य किया है। महापौर की सक्रियता और प्रशासन के साथ सार्थक संवाद के बाद, जेल के समीप स्थित बाधित कांचघर मार्ग को आम नागरिकों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

जनता की समस्या पर त्वरित एक्शन

विगत दिनों महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांचघर क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया था। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने उन्हें बताया कि इस मार्ग के बंद होने या प्रतिबंधित होने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। नागरिकों की इस जायज समस्या को महापौर ने गंभीरता से लिया और तत्काल प्रशासन के साथ इस विषय पर चर्चा शुरू की।

प्रशासन के साथ बनी सहमति

महापौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा कर सुरक्षा मानकों और जनता की सुविधा के बीच समन्वय बिठाया। सार्थक चर्चा के परिणाम स्वरूप यह निर्णय लिया गया कि जनहित में इस मार्ग को निश्चित समय सीमा के लिए खोला जाए। प्रशासन द्वारा तय किए गए नए शेड्यूल के अनुसार- प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक स्थानीय रहवासी, मॉर्निंग वॉकर्स और विद्यार्थी आवागमन कर सकेंगे।

महापौर ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और नागरिकों की छोटी-बड़ी समस्याओं का धरातल पर निराकरण करना है। प्रशासन के सहयोग से कांचघर मार्ग का खुलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व इस मार्ग को देखने खुद महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पहुंचे थे और आज उन्होंने समस्या का समाधान निकाल लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak