khabar abhi tak

जबलपुर : शहपुरा में अवैथ रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 3 हाईवा जब्त, नदी में चल रही नावें की नष्ट

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिला प्रशासन ने अवैध रेत कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशों पर खनिज विभाग की टीम ने आज शहपुरा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर तीन हाईवा को जब्त किया है।

इस कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी ए के राय और खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव ने विभागीय अमले के साथ पावला और जुगपुरा ग्रामों के नदी घाटों का औचक निरीक्षण किया तथा रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 3 बड़े हाईवा वाहनों को पकड़ा। दस पहिया के इन हाइवा को जब्त कर सुरक्षा के लिए बेलखेड़ा थाने की अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया गया है।

अवैध खनन पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नदी के किनारों पर रखी उन नावों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिनका उपयोग चोरी-छिपे रेत निकालने के लिए किया जाता था। खनिज विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में खनन माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak