पुलिस के अनुसार शिवनगर विजय नगर निवासी अमित उर्फ चिंटू अग्रिहोत्री जेसीबी फं्र टियर कंपनी में काम करता रहा। अमित की होटल रायल आर्बिट तिलवारा रोड में कंपनी की फायनेंसर मीटिंग थी। मीटिंग से फुरसत होकर अमित अपने दोस्त भवतोष दुबे के साथ मोटर साइकल से शहर के लिए निकला। दोनों तिलवारा पुल से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान अमित अग्निहोत्री पीछे बैठकर झांककर सामने देख रहा था तभी सामने से आए ट्रक के चालक ने ओवरटेक करते टक्कर मार दी, ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों युवक मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिसमें ट्रक अमित को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में अमित के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, इस बीच ट्रक चालक भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद तिलवारा पुलस पर भीड़ के चलते जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाया इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।