जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में सरमसता जैसे अति महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य को लेकर हो रही श्रीरामकथा का वाचन करने प्रख्यात जगद्गुरु, पद्म विभूषण रामभद्राचार्य महाराज चित्रकूट का आज रविवार की प्रात: नगर आगमन हुआ। संत प्रवर के नगर आगमन पर रामानंद परंपरा के राघव देवाचार्य, कथा आयोजक समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन, कथा समन्वयक अखिल मिश्रा व अन्य ने उनका स्वागत किया।
वहीं एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा भी सपरिवार जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलने पहुंचे। आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने काफी देर महाराजश्री से चर्चा की। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के साथ आईं उनकी अर्धांगिनी रश्मि सचदेवा से महराजश्री ने कहा कि आप के पति आदर्श पति हैं। उन्होंने कहा कि अमूमन यही सुनने में आता है कि पत्नी ही पति के लिए किडनी दान करती है।
लेकिन ये जानकार अति प्रसन्न हूं कि श्री सचदेवा ने अपनी पत्नी के लिए किडनी दान की है। ऐसा करके उन्होंने दांपत्य संस्कार के प्रति गहन आस्था का संदेश समाज को दिया है। महाराजश्री ने कहा कि सनातन धर्म में ही ऐसे संस्कार हैं। जो न सिर्फ परिवार को सुखद बनाते हैं, बल्कि समाज में भी एकता का संचार करते हैं।
