जबलपुर। तिलवारा थानान्तर्गत लम्हेटा रोड पर हुई दुर्घटना अब पुलिस के लिए जांच का विषय बनी गई है। यहां पर रात 11 बजे के लगभग ट्रक ने स्कूटी सवार अनिल पचौरी व महिला स्वरुपा झारिया को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गिरकर ट्रक के चके में फंसकर घिसटती चली गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार अनिल पचौरी को चोटें आई है। इस घटना को लेकर मृतका की बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। कोकिला रिसॉर्ट का मालिक अनिल जबरन उसकी मां को घर से उठाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने थाना का घेराव कर कार्यवाही की मांग की है।
बेटी बोली, ये हादसा नहीं हत्या है
मृतका की बड़ी बेटी खुशी झारिया ने आरोप लगाया कि मां की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई बल्कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि जब ट्रक ने टू व्हीलर को टक्कर मारी तो सिर्फ मां की ही क्यों मौत हुईए अनिल पचौरी को क्यों कुछ नहीं हुआ। उनका आरोप है कि चलती गाड़ी से मां को धक्का दिया गयाए जिसके कारण उनकी मौत हुई। हत्या का आरोप अनिल पचौरी और उसके बेटे पर लगाया गया है।
अनिल पचौरी के यहां काम करती थी मृतका-
मृतका स्वरुपा झारिया करीब दो साल से अनिल पचौरी के यहां माली का काम करती थी। 6 महीने पहले उसने वहां जाना छोड़ दिया था, जिसके बाद से अनिल पचौरी लगातार उस पर काम करने का दबाव बना रहा था।